श्री जयंती प्रसाद जैन प्राइमरी स्कूल में दो दिवसीय गेम फेस्ट का सफल समापन
जलालाबाद। श्रीजयंती प्रसाद जैन प्राइमरी स्कूल, जलालाबाद में आयोजित दो दिवसीय गेम फेस्ट का उत्साहपूर्वक सफल समापन हुआ। विद्यार्थियों ने रेस, लूडो, कैरम, क्रिकेट, शतरंज एवं लॉन्ग जंप सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
रेस की गर्ल्स कैटेगरी में शिद्रा प्रथम, अवीका द्वितीय एवं दिव्या तृतीय, जबकि बॉयज़ कैटेगरी में उस्मान प्रथम, अलीशा द्वितीय एवं शयान तृतीय रहे। लूडो में महिमा प्रथम, शिफा नूर द्वितीय एवं वीर तृतीय, जबकि जूनियर लूडो में आशीष प्रथम, आरोही द्वितीय एवं चिराग तृतीय रहे। लॉन्ग जंप में अक्षत प्रथम, पारस जैन द्वितीय एवं नमन तृतीय तथा कैरम में मिजना प्रथम, फरहान द्वितीय एवं अलिश्बा तृतीय रहे।
छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों सचिका, निया, अर्णिका, वेदांश, विराज, ऋषिका, चिराग, बिलाल, अरमान, दानिश, अवी, अनाया, वैष्णवी, आदित्य एवं सलिया सहित अन्य बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए। क्रिकेट प्रतियोगिता में अक्षित की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर के मैनेजर सुशील कुमार जैन एवं विशिष्ट अतिथि रणवीर सिंह सैनी ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए खेलों को बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।