उत्तर प्रदेशकृषि खेतीताज़ा खबर
विरासत की भूमि में बाहरी व्यक्ति का नाम दर्ज

विरासत की भूमि में बाहरी व्यक्ति का नाम दर्ज
चौसाना। क्षेत्र के गांव गढ़ी हसनपुर में खतौनी में गलत नाम दर्ज होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी सिद्धार्थ शर्मा(भारद्वाज) ने तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर सुधार की मांग की है। उनका आरोप है कि उनकी पैतृक भूमि में सहवन त्रुटि के चलते दूसरे गांव के व्यक्ति का नाम दर्ज हो गया है।
प्रार्थी के अनुसार खसरा संख्या 607म स्थित भूमि पर वह अपने भाइयों ब्रहमदत्त शर्मा और सुनील शर्मा के साथ सहखातेदार हैं। यह भूमि उन्हें विरासत में मिली है। उन्होंने बताया कि फसली वर्ष 1410-1415 की खतौनी में उनके पिता जादोराम का नाम दर्ज था, लेकिन फसली वर्ष 1416-1421 में खाता संख्या परिवर्तन के दौरान गलतीवश सेवाराम पुत्र आसाराम निवासी ग्राम पठानपुरा का नाम भी जुड़ गया, जो अब तक बना हुआ है।
सिद्धार्थ शर्मा(भारद्वाज)का कहना है कि सेवाराम का उक्त भूमि से कोई संबंध नहीं है और न ही कभी भूमि का विक्रय किया गया है। यह त्रुटि उन्हें हाल ही में खतौनी की नकल मिलने पर पता चली। उन्होंने प्रशासन से जांच कर गलत नाम हटाने की मांग की है।
रिपोर्ट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

