उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

77 वें श्री रामलीला महोत्सव राजपुर के शुभारंभ से पूर्व विधि-विधान से हुआ रंगमंच पूजन -हवन,यज्ञ,आरती,भजन

देहरादून 11 अक्टूबर। श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर द्वारा 77वे श्री रामलीला महोत्सव -2026 के शुभारंभ से पूर्व पूर्ण विधि-विधान से रंगमंच पूजन,यज्ञ हवन ,भजन, आरती तथा प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्चात परम्पराओं का अनुसरण करते हुए श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर के सभी पदाधिकारी तथा पात्रों द्वारा शहंशाही आश्रम के निकट प्राचीन सिद्धपीठ माता अम्बिका देवी के मंदिर में भी विधिवत भजन पूजन कर माता से निर्विघ्न कार्य सम्पन्न होने का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस संक्षिप्त आयोजन में श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर के संरक्षक विजय कुमार जैन,जय भगवान साहू प्रधान- योगेश अग्रवाल उपप्रधान-संजीव कुमार गर्ग,राज कुमार गोयल,मंत्री अजय कुमार गोयल,
कोषाध्यक्ष-नरेंद्र कुमार गोयल,आडिटर-ब्रह्मप्रकाश वेदवाल,स्टोर कीपर -वेद प्रकाश साहू डायरेक्टर -चरण सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मोहित अग्रवाल,आदित्य गुप्ता,वरुण जैन,अतिथि पार्षद श्रीमती महिमा पुंडीर, श्री सुधीर पुण्डीर दिव्यांशू वेदवाल,मानव त्यागी ,नीरज कुमार,कलाकार-उपदेश भारती,गणेश भारती ,हारमोनियम मास्टर पूरन सिंह,श्री संगीत,श्री सुबीर,अनुनयगोयल, सुभाष कन्नौजिया, करन कन्नौजिया,अमन कन्नौजिया आदि अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button