राष्ट्रीयउत्तराखण्डसहित्य

देहरादून की उद्गार साहित्यिक संस्था ने बिहार के ग्रामीण विद्यालयों में कराई काव्यपाठ प्रतियोगिता

मोहनिया/ कैमूर बिहार 11 अक्टूबर 2026 । उद्गार साहित्यिक एवं सामाजिक मंच देहरादून (उत्तराखंड) साहित्य एवं समाज के उन्नयन में सतत प्रयासरत रहता है। संस्था के अध्यक्ष शिव मोहन सिंह जी का किसी विद्यालय में शिक्षकों, विद्यार्थियों से मिलकर उनसे संवाद करने का स्वभाव इसमें प्रेरक का काम करता है।
“उद्गार” के तत्वावधान मे बिहार के राजकीय कृत माध्यमिक विद्यालय मुजान, मोहनिया, जिला कैमूर में विद्यार्थीयों के मध्य एक काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 12 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर काव्य पाठ किया। विद्यालय के ही तीन शिक्षक- श्री उदय प्रताप सिंह , श्री सत्येंद्र कुमार तथा श्री अनिल कुमार गुप्त जी ने निर्णायक के रूप में प्रतियोगिता को संपन्न कराया। इस प्रतियोगिता में सुश्री निशा कुमारी पुत्री श्री हरेंद्र राम कक्षा आठ ए ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सुश्री अन्नु कुमारी पुत्री श्री अशोक कुमार सिंह कक्षा आठ ए ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा सुश्री सृष्टि कुमारी पुत्री श्री सत्येंद्र सिंह कक्षा आठ बी तृतीय स्थान पर रही ।
संस्था के अध्यक्ष श्री शिवमोहन सिंह जी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री श्रीधर गुप्त जी के साथ दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को प्रतियोगिता के तीनों विजयी छात्राओं को सूक्ष्म धनराशि के साथ प्रमाण पत्र, पुस्तक, कलम और पुस्तिका भेंट करके सम्मानित किया। विद्यालय के शिक्षक श्री सद्दाम हुसैन जी ने अपनी सारगर्भित शब्दावली में उद्गार संस्था तथा उसके अध्यक्ष शिव मोहन जी की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल, अध्यापक तथा विद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थि रहे ।
शिव मोहन जी ने दिनांक 8 अक्टूबर 26 को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मुजान, मोहनिया, कैमूर में जाकर छात्रों के मध्य काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन कराया। विद्यालय के ही तीन शिक्षक श्री दीनदयाल पांडे जी, जितेंद्र कुमार कुशवाहा जी तथा विनोद कुमार जी निर्णायक रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया सुश्री रिद्धि कुमारी पुत्री श्री संतोष चौबे कक्षा 10 ने, द्वितीय स्थान प्राप्त किया सुश्री प्रतिज्ञा कुमारी पुत्री श्री प्रभात कुमार कक्षा 10 तथा सुश्री मीनाक्षी कुमारी पुत्री श्री कमलेश सिंह कक्षा 11 तृतीय स्थान पर रही । दिनांक 10 अक्टूबर 26 को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सिपीन कुमार गुप्त जी के साथ इन तीनों छात्रों को सूक्ष्म धनराशि सहित सम्मान पत्र, पुस्तक, कलम तथा पुस्तिकाएं भेंट करके सम्मानित किया गया। साथ ही सभी 15 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को भी कलम एवं पुस्तिकाएं भेंठ करके प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया । विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सिपीन कुमार गुप्ता जी ने कहा कि उद्गार साहित्यिक एवं सामाजिक मंच देहरादून तथा उसके अध्यक्ष श्री शिव मोहन सिंह का यह कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है। इससे विद्यालय में काव्य की रसधार प्रवाहित हुई है तथा विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन हुआ है। इससे समाज में एक अच्छा संदेश भी जाएगा। आपने संस्था के अध्यक्ष श्री शिव मोहन जी तथा सचिव श्री पवन शर्मा जी का आभार व्यक्त भी किया ।

Related Articles

Back to top button