उत्तर प्रदेशसंस्कृति

गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विद्यालय में हुआ विशेष आयोजन

जलालाबाद (शामली)02 अक्टूबर । श्री जैयन्ती प्रसाद जैन प्राइमरी स्कूल, जलालाबाद में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों एवं प्रस्तुतियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। धैर्य ने महात्मा गांधी जी तथा पारस जैन ने लाल बहादुर शास्त्री जी का रूप धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में शाद, महिमा, फरहान, भावेश, आशीष, अभिका, अल्तमस, रिहान, वैष्णवी, ऋषिका, गीतांजलि, आकांक्षा, आदित्य, चिराग, माहिरा, सुफियान, उस्मान, विव्यांशी, पियूष, परी एवं अर्णव सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती राज जैन, मैनेजर श्री सुशील कुमार जैन एवं ऋषभ जैन ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्य सैनी, सरिता मैम एवं राधिका शर्मा मैम का विशेष सहयोग रहा। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का वातावरण रहा। विद्यार्थियों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ राष्ट्र के महान नेताओं को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Advt.

Related Articles

Back to top button