उत्तराखण्डआपदा

जिलाधिकारी ने एनएचपीसी धौलीगंगा परियोजना में बांध सुरक्षा, जल स्तर एवं जल बहाव समेत ली विभिन्न जानकारियां

पिथौरागढ़,02 सितंबर 2026 । जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गत दिवस एनएचपीसी धौलीगंगा परियोजना के ग्रुप जनरल मैनेजर एचओपी एम0 कन्नन से बांध की सुरक्षा, अर्ली वार्निंग सिस्टम जलस्तर एवं जल बहाव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। परियोजना में कार्यरत कार्मिकों की संख्या और उनकी सुरक्षा से अन्य संबंधित अन्य जानकारियां प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि बांध की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जल बहाव एवं आवश्यकता के अनुसार पानी छोड़े जाने की स्थिति में आमजन को समय से सूचित एवं जागरूक किए जाने पर विशेष जोर दिया। इसके लिए धारचूला और बलुवाकोट तक सायरन लगाने के निर्देश दिए गए। बांध से पानी छोड़ते समय भारतीय क्षेत्रों के साथ साथ सम्बधित नेपाली प्रशासन को भी सूचित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने एनएचपीसी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों एवं निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय बनाए रखने तथा आवश्यक सूचनाओं का समयबद्ध आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button