उत्तराखण्डमौसम

मूसलाधार बारिश के चलते जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त

नैनीताल 01 सितम्बर। (ललित जोशी)सरोवर नगरी व उसके आसपास एवं जनपद नैनीताल समेत पूरे उत्तराखंड में बारिश का दौर विगत कई दिनों से निरंतर जारी है। मूसलाधार बारिश के चलते नालियों के बन्द हो जाने बारिश का पानी सड़को में बह रहा है । जिसके चलते आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते झील का पानी भी काफी बढ़ गया है। जबकि लगातार मूसलाधार बारिश होने से आज अधिकांश जनपदों में अवकाश घोषित नहीं किया गया। जिससे स्कूलों में छात्र, छात्राओं की संख्या में कमी देखी गई।
लोगों का कहना है जबकि लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है पर जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों में आज अवकाश घोषित नहीं किया। कई स्कूली बच्चों को आने जाने में परेशानी झेलनी पड़ी।
बारिश के कारण जो पर्यटक मौज मस्ती के लिए नैनीताल व उसके आसपास घूमने के लिए आये थे वह भी होटलों, गेस्ट हाऊस, व होम स्टे में दुबके हुए हैं। नैनीताल में भयंकर बारिश के साथ कोहरा छाया हुआ है । आमने सामने भी कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। बारिश के चलते रोजगार करने वाले दुकानदारो को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मूसलाधार बारिश से कई स्थानों में पत्थरों के लुढ़कने से कई मार्ग बंद हो गये हैं। बन्द मार्गो को खोलने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन लगाई गई है। निरंतर मूसलाधार बारिश के कारण ऊँचाई वाले स्थानों में मोबाइल फोन नेटवर्क व्यवस्था भी पूरी तरह बाधित हो गई है। वही बिजली भी आंख मिचौली खेल रही है। मूसलाधार बारिश से ठंड भी अपनी दस्तक देने लग गई है।
मूसलाधार बारिश के चलते 5 राज्य मार्ग व 20 ग्रामीण मार्ग बंद हो गये। जनपद नैनीताल में मूसलाधार बारिश सबसे अधिक 154 एम एम चोरगलिया और सबसे कम बेतालघाट 5 एम एम दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button