Uncategorizedताज़ा खबरहरियाणा

क्राइम कंट्रोल एंड ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, 108 दीप प्रज्वलित कर दी श्रद्धांजलि

सोनीपत, 15 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर क्राइम कंट्रोल एंड ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के सदस्यों एवं पूर्व सैनिको ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर तथा 108 दीप प्रज्वलित कर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कटारिया ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है

संगठन ने देश की एकता, अखंडता, भाईचारे तथा मानवाधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रहित में कार्य करने, जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा समाज में कानून एवं मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने वीर शहीदों को नमन करते हुए देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं प्रगति की कामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह सचिव संदीप कुमार, राष्ट्रीय कानूनी सेल अध्यक्ष अधिवक्ता संदीप मलिक, सेवानिवृत हवलदार मुकेश मलिक, उप निरक्षक जगत सिंह, वायुसेना से सेवानिवृत राजबीर सैनी, मांगेराम शर्मा, योगेंद्र पाल, अनिरुद्ध शर्मा अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रिपोर्ट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button