भाजपा के कथित ‘शुद्धीकरण’ के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
हल्द्वानी,14 अगस्त 2026। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी कार्यक्रम के बाद भाजपा द्वारा कथित रूप से किए गए ‘शुद्धीकरण’ के विरोध में महानगर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा की कथित संकीर्ण मानसिकता के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विचारों की असहमति स्वाभाविक है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि अथवा राजनीतिक नेतृत्व के कार्यक्रम के बाद इस तरह की राजनीति करना समाज में वैमनस्य और विभाजन को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी राजनीतिक विचारधाराओं और नेताओं का सम्मान होना चाहिए।
युवा कांग्रेस ने कहा कि संगठन नफरत और विभाजन की राजनीति के खिलाफ है तथा सामाजिक सद्भाव, लोकतंत्र और भाईचारे की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस राजपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक पासी, रायपुर विधानसभा अध्यक्ष अतुल सक्सेना स
हित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।