Uncategorized
नीति घाटी में भारी बारिश से अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा, नदी किनारे आवाजाही से बचने की अपील
टिहरी 10 अगस्त । नीति घाटी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का जल प्रवाह तेज होने से तटवर्ती एवं आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न होने की संभावना है।
स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लगातार एनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जा रहा है। साथ ही नदी तट एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
जिला प्रशासन ने आमजन से नदी तटवर्ती क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही न करने और नदी के किनारे जाने से पूरी तरह बचने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने, सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार का जोखिम न लेते हुए सुरक्षित स्थानों पर
रहने का अनुरोध किया है।
