प्रशासन की लापरवाही के चलते घर घर जल योजना पूरी तरह ठप
वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने नाराजगी जाहिर करते हुए जल संस्थान अधिकारियों को लताड़ा
नैनीताल 10 अगस्त । (
ललित जोशी)सरोवर नगरी से दूर कूल पंचायत जिसमे चोपड़ा, सिरसा, नैनीपुल आदि ग्रामीण क्षेत्रों का भाजपा के बरिष्ठ नेता हेम आर्य ने दौरा कर बैठक आयोजित की। जहां उन्होंने ग्रामीण वासियों की परेशानियों को सुना।
जिसमें ग्रामीणों ने बताया मुख्यमंत्री धामी सरकार द्वारा जो हर घर को जल मुहैया की योजना घर घर जल व घर घर नल वह योजना प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते यहाँ नही मिल पाई। जिस पर भाजपा नेता हेम आर्य सातवें आसमान पर चढ़ गए उन्होंने तुरंत मोबाइल फोन के माध्यम से जल संस्थान अधिकारियों व कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाई।उन्होंने कहा इन ग्रामीण क्षेत्रों में कोई लड़को को लड़की देने के लिए राजी नही हो रहा है।ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर से सर पर पानी लाना पड़ रहा है।
कूल पंचायत घर में आयोजित बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत पंपिंग योजना और हर-घर जल योजना का काम अधूरा पड़ा है। योजना के अंतर्गत 1-1 लाख लीटर की क्षमता वाले दो टैंक और एक 30,000 लीटर का टैंक बनाया गया है। लेकिन निर्माण कार्य में भारी लापरवाही के कारण इन नए टैंकों में अभी से दरारें (क्रैक) आ चुकी हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि पानी सप्लाई मशीन अभी तक नहीं लगाई गई है। इस वजह से गांव के लोग आज भी मीलों दूर से अपने सिर पर पानी के बर्तन रखकर लाने को मजबूर हैं। इस दौरान ग्रामीणों में मौजूदा विधायक को लेकर भी नाराजगी देखने को मिली। विधायक द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा से ग्रामीणों में नाराजगी है।
हेम आर्य ने जनता की समस्याएं सुनी और ग्रामीणों को शान्त करते हुए ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव जनहित के लिए जनता के साथ खड़ी है और आगे भी जनहित के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा ग्रामीणों के साथ खड़ी रहेगी। साथ ही साथ हेम आर्य ने कहा कि जो भी कार्य अधूरे रह गए हैं भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार जल्द से जल्द जनहित के सभी मुद्दों का निराकरण करेगी जिससे ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस दौरान हेम आर्य ने जल
जनता की इस गंभीर समस्या को देखते हुए तुरंत जल संस्थान के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने विभाग को स्थिति से अवगत कराने के साथ ही संबंधित विषय पर अधिकारियों से भी जानकारी ली और जल्द से जल्द जनहित के कार्यों को त्वरित प्रभाव से सुनवाई कर ग्रामीणों की समस्या का निराकरण करने को कहा। बातचीत में अधिकारियों ने बजट की कमी के कारण कार्य में देरी का प्रमुख कारण बताया जिस पर हेम आर्य ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे जल्द से जल्द संबंधित विषय पर मुख्यमंत्री से वार्ता कर जल्द से जल्द ग्रामीणों की समस्या का निराकरण करेंगे। बताते चलें कि यदि जल्द ही टैंकों को ठीक कर पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई, तो वे ग्रामीणों को पानी से संबंधित बहुत विकट स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय रहते उनकी समस्या का निराकरण नहीं किया तो वे अपनी मांग को लेकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम मेंजीवन चंद्र, राजन लाल, नंद किशोर, लीला देवी, चंपा देवी, कमला देवी, बसंती देवी, नवीन चन्द्र, दिनेश तिवारी, नारायण सिंह खत्री, सुखदेव समेत समस्त ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।