उत्तर प्रदेशउत्तराखण्डसहित्य

कानपुर उत्तर प्रदेश में “गुण गौरव सम्मान” से सम्मानित हुए “साहित्यकार गीतकार शिवमोहन सिंह”

कानपुर 01 अगस्त 2026 । गत दिवस महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर कानपुर उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था *विकासिका* (पंजीकृत) द्वारा एक सारस्वत संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें देहरादून के वरिष्ठ साहित्यकार एवं गीतकार डॉ शिवमोहन सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा शिवमोहन सिंह जी को *गुण गौरव सम्मान* से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु बिहारी तिवारी ने की तथा संचालन डॉक्टर पूर्णिमा द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ विनोद त्रिपाठी द्वारा डी ए वी कॉलेज के प्रोफेसर राजेश तिवारी विरल, अध्यक्ष विष्णु बिहारी तिवारी तथा अन्य साहित्यकारों के साथ डाॅ शिवमोहन सिंह को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, मेडल, अंग वस्त्र तथा पुष्प हार भेंट कर *गुण गौरव सम्मान* से विभूषित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात कवयित्री श्रीमती सुनीता त्रिपाठी द्वारा सरस सरस्वती वंदना से हुआ। इस संगोष्ठी में कवियों ने अपने सुंदर एवं सुमधुर काव्य पाठ से उपस्थित श्रोताओं को रस विभोर भी किया।
मुख्य अतिथि डॉ शिव मोहन सिंह जी ने प्रेमचंद साहित्य की वर्तमान युग में प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रेमचंद वर्तमान युग के विवेक हैं। उनकी रचनाएं आज भी जीवन के संघर्ष में मार्गदर्शन करती हैं।
इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर राजेश तिवारी विरल , डॉ विनोद त्रिपाठी, श्रीमती प्रतीक्षा तिवारी, श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती निर्मला सिंह, डाॅ कृपाल सिंह, विकास मिश्रा, दुर्गा बाजपेई तथा अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button