उत्तर प्रदेशकाँवड यात्राताज़ा खबरधर्म-कर्म

पुलिस अधीक्षक ने किया प्रमुख कावड़ यात्रा का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

शामली। पुलिस अधीक्षक द्वारा लालूखेड़ी बॉर्डर, बुटराडा कांवड़ शिविर एवं शिव चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कांवड़ियों एवं शिविर संचालकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित यात्रा हेतु पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।

सुरक्षित कांवड़ यात्रा जनपद पुलिस की प्राथमिकता।

#shamlipolice #kanwaryatra2026 #uppolice #safetyfirst

रिपोर्ट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

 

Related Articles

Back to top button