दुष्कर्मउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

थाना झिंझाना पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शामली। ज्ञात हो कि दिनांक 08 मई को थाना झिंझाना क्षेत्रान्तर्गत निवासी वादिया द्वारा थाना झिंझाना पर तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त आकिल पुत्र नसीम निवासी उपरोक्त ने विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा बाद में विवाह करने से इनकार कर दिया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना झिंझाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

इसी क्रम में बुधवार दिनांक 29 जुलाई को पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के आदेशानुसार जनपद में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना झिंझाना पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्त आकिल पुत्र नसीम निवासी ग्राम चन्दनपुरी थाना झिंझाना को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना झिंझाना पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button