लायंस क्लब देवभूमि द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह
देहरादून 27 जुलाई। लायंस क्लब देवभूमि, देहरादून के तत्वावधान श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज, गांधी रोड, देहरादून में लायंस ओलिंपियाड फाउंडेशन सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।
इस समारोह का मुख्य उद्देश्य लायंस ओलिंपियाड फाउंडेशन के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना था।
इस अवसर पर प्रथम स्थान – हेमंत, द्वितीय स्थान – सचिन एवं तृतीय स्थान – हेमा दिवाकर को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। लायंस ओलिंपियाड फाउंडेशन की ओर से तीनों विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए तथा लायंस क्लब देवभूमि द्वारा प्रशस्ति-पत्र (सर्टिफिकेट) देकर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनीष जैन, सचिव
संजीव जैन, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, प्रधानाचार्या, समस्त अध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं लगभग 100 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
लायंस क्लब देवभूमि की ओर से प्रमुख रूप से लायन कुलदीप कुमार, लायन अशोक बंसल, लायन देव पालीवाल, लायन कमल ढींगरा, लायन श्रीमती सीमा पालीवाल, लायन सीमा गर्ग, लायन सुरभि गर्ग, लायन डी. जी. ढींगरा, लायन रविंद्र जैन, लायन राजीव जैन, लायन संजय गर्ग सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय परिवार द्वारा सभी लायन सदस्यों के लिए स्नेहपूर्वक जलपान की व्यवस्था की गई।
इस प्रेरणादायी एवं सफल आयोजन को संपन्न कराने में लायंस क्लब देवभूमि के सभी सदस्यों तथा श्री वर्णी जैन इंटर कॉसादर
लालेज के प्रबंधन, प्रधानाचार्या, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा। लायंस क्लब देवभूमि विद्यालय परिवार के प्रति अपना हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता है।