कानून व्यवस्थाताज़ा खबरदिल्लीराजनीतिविशेष समाचार

पत्रकारों पर हुए हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

दिल्ली। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार में विगत 20 जुलाई को दिल्ली में संसद भवन पर हुए आन्दोलन और 22 जुलाई को उत्तर प्रदेश, दिल्ली,पटना की सड़कों पर हुए छात्रों के प्रदर्शन की कवरेज करने वाले पत्रकारों पर हमले की घटना की कड़े शब्दों में निंदा व दोषियों पर कार्रवाई की मांग करता है।

पत्रकारों पर हुए हमले की निंदा करते हुए यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह और राष्ट्रीय सचिव सुनील चौधरी ने कहा है कि पेपर लीक मामले में मीडिया ने अपना सकारात्मक योगदान दिया है। संसद मार्च को भी सलीके से कवरेज किया गया है। पटना में भी पत्रकारों ने छात्रों के प्रदर्शन को कवर करने के लिए ही सड़क पर गए। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश,दिल्ली और पटना में पत्रकारों, विशेषकर महिला पत्रकारों व कैमरामैन के साथ जिस प्रकार की बदसलूकी हुई, वह घटिया मानसिकता का प्रदर्शन है। बदसलूकी करने वाले यदि प्रर्शनकारी नहीं थे, तब भी इस बदसलूकी की जवाबदेही आन्दोलन करने वालों की ही बनती है।

केन्द्र व राज्य सरकार से हम मांग करते हैं कि पत्रकारों के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार और बदसुलूकी करने वाले तत्वों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई तथा कैमरे के नुकसान की भरपाई की जाए। इतना ही नहीं अब समय आ गया है कि देश भर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जनपद शामली इकाई व जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ भारद्वाज इस कृत्य के लिए कठोर निन्दा करते है। महिला पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार के दोषियों पर कठोरत्म कार्यवाही की मांग सरकारों से कर रहे है केन्द्र सरकार संज्ञान लेकर निर्देशित करें। कठोरत्म कार्यवाही होनी ही चाहिए। अन्यथा आंदोलन के लिए हम भी तैयार बैठे है।

रिपोर्ट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

 

 

Related Articles

Back to top button