उत्तराखण्डधर्म-संस्कृतिपर्यावरण

बड़ी लगन से एक पेड़ मां के नाम आयुक्त दीपक रावत ने पौधा रोपड़ किया

नैनीताल 17 जुलाई । (ललित जोशी) सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत उत्तराखंड एवं जनपद नैनीताल में
कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कुमाऊँ कमिश्नरी परिसर, नैनीताल में बड़ी ही लगन से “एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया।

इस अवसर पर उन्होंने समस्त मंडलवासियों से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान तथा प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए।
उन्होंने कहा पौधारोपण करना काफी महत्वपूर्ण है जो कि पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का सामूहिक संकल्प है। इस अवसर पर तमाम आलाअधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button