आपदाउत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने मानसून व आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की, सभी जिलाधिकारियों से ली अति वर्षा और डेंगू रोकथाम की जानकारी

देहरादून,17 जुलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यभर में जारी मानसून की स्थिति, अति वर्षा, डेंगू की रोकथाम तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद कर अपने-अपने क्षेत्रों में अति वर्षा की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों, डेंगू की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को मानसून के दौरान पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में आपदा प्रबंधन राज्य सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार रोहिल्ला, संबंधित विभागों के सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी तथा सभी जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button