उत्तराखण्डधर्म-कर्मराष्ट्रीय

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा: उत्तराखंड के श्रद्धालुओं ने किए राम मंदिर, गीता मंदिर और सोमनाथ महादेव के दर्शन

देहरादून/सोमनाथ 15 जुलाई । उत्तराखंड से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा पर गए तीर्थ यात्रियों ने बुधवार को राम मंदिर एवं गीता मंदिर (श्री गोलोकधाम तीर्थ) का दर्शन-पूजन किया। मंदिरों के दर्शन कर श्रद्धालु आध्यात्मिक भाव से अभिभूत नजर आए।
मंदिर भ्रमण के उपरांत सभी तीर्थ यात्रियों ने समुद्र तट के विहंगम दृश्य का आनंद लिया। यात्रा में शामिल कई श्रद्धालुओं ने पहली बार समुद्र का विशाल विस्तार देखा, जिसे देखकर वे आश्चर्यचकित और भाव-विभोर हो गए।
सायंकाल सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री सोमनाथ महादेव के दर्शन-पूजन किए तथा सोमनाथ मंदिर में आयोजित भव्य संध्या आरती में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भगवान सोमनाथ से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।
यह आध्यात्मिक यात्रा श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक अनुभव और आत्मिक शांति का विशेष अवसर बन रही है।

Related Articles

Back to top button