उत्तराखण्डजनकल्याणकारी योजना

29 जून को देहरादून में रोजगार मेला, 85 पदों पर होगी भर्ती

देहरादून, 16 जून 2026। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए 29 जून 2026 को प्रातः 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनके माध्यम से कुल 85 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां, बायोडाटा, सेवायोजन पंजीयन कार्ड तथा वैध पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना होगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए 16 जून 2026 से सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों का सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण नहीं है, वे निर्धारित तिथि तक अपना पंजीकरण कराकर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।
रोजगार मेले में फार्मा, बायो-मेडिसिन, लैबोरेट्री, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सेल्स एवं टेक्निकल क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर ₹12,300 से ₹30,000 प्रतिमाह तक का आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button