उत्तराखण्डधर्म-कर्म

श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में बड़े मंगलवार पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

देहरादून 09 जून 2026। परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवारों की श्रृंखला के अंतर्गत आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, देहरादून में सामूहिक श्री सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में पंचमुखी सिंदुरिया हनुमान जी महाराज के समक्ष श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निशा महिला भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण का सृजन किया।
दिगंबर दिनेश पुरी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के यजमान श्री गिरधर भटनागर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सिंदुरिया हनुमान जी को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत निशा महिला भजन मंडली द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया। सुंदरकांड पाठ के पश्चात भगवान भोलेनाथ, लड्डू गोपाल एवं अन्य देवी-देवताओं के भजनों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम के समापन पर आरती संपन्न हुई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को मिष्ठान एवं फल प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन आगामी आठों बड़े मंगलवारों तक नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी, गिरधर भटनागर, सुनील गोयल, विक्की गोयल, नवीन गुप्ता, निशा शर्मा, श्रीमती शालिनी गोयल, प्रीति गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, संजय कुमार गर्ग, रीना सिंघल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button