उत्तराखण्डजनकल्याणकारी योजना

221 नवचयनित युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री धामी बोले – युवाओं के भविष्य से कोई समझौता नहीं

देहरादून, 9 जून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उनके वर्षों के परिश्रम, संघर्ष और समर्पण का स्वर्णिम क्षण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया है। युवाओं के चेहरों पर दिख रही खुशी इस बात का प्रमाण है कि सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवा वर्तमान ही नहीं बल्कि भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नई स्टार्टअप नीति, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और युवा प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आर्थिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब युवाओं के सपनों और उनके माता-पिता के त्याग के साथ अन्याय होता था, लेकिन आज रिकॉर्ड समय में भर्तियां पूरी हो रही हैं। राज्य सरकार ने नकल माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा और सभी विभागों को रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों से सरलीकरण, समाधान, निस्तारीकरण और संतुष्टि के मंत्र को अपनाते हुए गरीबों और जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ये युवा केवल सरकारी कर्मचारी नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड के विकास के सहभागी भी हैं। विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री Saurabh Bahuguna ने कहा कि अब प्रतिभाशाली युवा अपनी मेहनत के बल पर सरकारी नौकरी प्राप्त कर रहे हैं और समयबद्ध तरीके से नियुक्ति पत्र भी मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के प्रशिक्षण प्रखण्ड के अंतर्गत चयनित 173 अनुदेशकों, 4 वैयक्तिक सहायकों तथा पशुपालन विभाग में चयनित 9 वैयक्तिक सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कैबिनेट मंत्री Ram Singh Kaida ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिना सिफारिश और पूरी पारदर्शिता के साथ नियुक्तियां हो रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में शहरी विकास विभाग में 215 लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं तथा इस अवसर पर विभाग में चयनित 35 सहायक लेखाकारों को भी नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi, विधायक Umesh Sharma Kau, विधायक Savita Kapoor, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष Rajendra Anthwal, भूपेंद्र कंडारी, सचिव नितेश झा, अपर सचिव सी. रविशंकर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button