उत्तराखण्डशोक

वरिष्ठ पत्रकार सुदीप जैन के बड़े भाई दीपक जैन के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार सुदीप जैन के बड़े भाई दीपक जैन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी दीपक जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवारजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
श्री दीपक जैन के निधन से पत्रकारिता जगत एवं उनके परिचितों में शोक की लहर है।

Related Articles

Back to top button