भाजपा परिवार ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात, जन जन के साथ

देहरादून 31 मई। भाजपा ने प्रदेश में बूथ स्तर पर पीएम मोदी के मन की बात को जन जन के साथ सुना गया। जिसके बाद सभी ने एकस्वर में स्वीकारा पूर्व सैनिकों के लिए योगदान, वन्य प्राणियों की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता आदि विषयों पर बताए उनके संस्मरण सबके जीवन प्रेरणा देने का काम करेंगे।
इसी क्रम में आज भाजपा मुख्यालय में भी पीएम के मन की बात का 134वां एपिसोड पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सहभागिता से सुना गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल ने पीएम मोदी द्वारा सुनाया तमिलनाडु की गिरिजा अम्मा का सैनिकों के लिए दिए योगदान को अतुलनीय और प्रेरणादाई बताया गया। कहा, हम सैन्य बहुल प्रदेश निवासी होने के नाते, एक शिक्षक की देश की रक्षा करने वालों के प्रति बेशकीमती भावना का अहसास हमे बहुत अच्छे से है।
वहीं इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात जन जन के जीवन सकारात्मक बदलाव लाने का काम करती है। मनोरमा नदी बचाने की कोशिश से पर्यावरण, डाल्फिन एम्बुलेंस से वन्य जीव प्रेम, नीदरलैंड से चोल वंश की पहचान वापिसी से संस्कृति संवर्धन, एथलीटों के प्रदर्शन के जिक्र से युवाओं में खेल के प्रति समर्पण आदि तमाम विषयों पर जो भी कुछ मोदी जी द्वारा कहा गया, वो सचमुच प्रेरणादायक है। इनमें अधिकांश पर राज्य में बहुत तेजी से अनुशरण भी किया जा रहा है और अब पीएम की प्रेरणा से उनमें अधिक गति आना तय है।
पार्टी मुख्यालय में इस दौरान प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान के साथ विधायक श्री अनिल नौटियाल, श्री भोपाल राम टम्टा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता श्री मथुरा दत्त जोशी, श्रीमती कमलेश रमन, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती हिमानी वैष्णवी, श्रीमती नेहा शर्मा, श्री जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक श्री हिमांशु संगथानी समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।


