नगर पालिका परिषद नरेन्द्रनगर चुनाव की अधिसूचना जारी, आचार संहिता लागू
टिहरी गढ़वाल,26 मई 2026 । निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड की अधिसूचना दिनांक 25 मई 2026 के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद की नगर पालिका परिषद नरेन्द्रनगर के सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने की तिथि से मतगणना समाप्ति तक संबंधित नगर पालिका परिषद एवं निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने को कहा गया है।
उन्होंने अधिकारियों से चुनाव संबंधी सभी गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन कराने के निर्देश भी दिए हैं।



