उत्तराखण्डराजनीति
मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून 23 मई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, जनहित से जुड़े विषयों एवं समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री से धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम पंवार, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव पुंडीर तथा यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय डोभाल ने अलग-अलग मुलाकात की।
भेंट के दौरान प्रदेश के विकास कार्यों, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान तथा जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श 
किया गया।


