उत्तराखण्डविशेष समाचार

टिहरी वाहन दुर्घटना पर पीएम मोदी और मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, राहत सहायता की घोषणा

देहरादून 24 अप्रैल। टिहरी गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।
राज्य सरकार द्वारा भी उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत नियमावली के तहत मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मृतक आश्रितों को 3-3 लाख रुपये तथा गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित एवं त्वरित उपचार के निर्देश दिए हैं।
साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क बनाए रखने और उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

Related Articles

Back to top button