उत्तराखण्डशिक्षा

जेईई (एडवांस्ड) 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 23 अप्रैल से प्रारंभ होगा

पंजीकरण विंडो 23 अप्रैल से 2 मई तक खुली रहेगी; शुल्क भुगतान 4 मई तक

योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण पूर्ण करें

रुड़की 23 अप्रैल। आईआईटी रुड़की ने घोषणा की है कि जेईई (एडवांस्ड) 2026 के लिए, जेईई (मेन) 2026 में योग्य अभ्यर्थियों हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 23 अप्रैल 2026 (10:00 IST) से प्रारंभ होकर 2 मई 2026 (23:59 IST) तक खुला रहेगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 4 मई 2026 (23:59 IST) है।

योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण पूर्ण करें: https://jeeadv.nic.in/applicant

अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों, पात्रता मानदंडों तथा सूचना पुस्तिका को ध्यानपूर्वक पढ़ें। साथ ही, सभी विवरण सही-सही भरें तथा आवश्यक दस्तावेज निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार अपलोड करें।

अभ्यर्थियों की सहायता हेतु, पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित मार्गदर्शी वीडियो आधिकारिक वेबसाइट के Resources अनुभाग में उपलब्ध हैं: https://jeeadv.ac.in

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की किसी भी समस्या से बचने के लिए अपना पंजीकरण समय से पहले पूर्ण करें। अद्यतन जानकारी और विस्तृत विवरण के लिए अभ्यर्थी नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखें: https://jeeadv.ac.in

Related Articles

Back to top button