उत्तर प्रदेशताज़ा खबरधर्म-कर्म

परशुराम जन्मोत्सव को लेकर ग्रामीणों से अपील करने पहुंचे नेताओ का स्वागत

झिंझाना(शामली)। बिडोली के भगवान परशुराम चौंक स्थित मंदिर मे अक्षय तृतीया पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। मंगलवार को देर शाम क्षेत्र के गांव ऊदपुर मे आयोजित कार्यक्रम मे रालोद नेता विजय कौशिक, कांंग्रेेस नेता एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव अश्वनी शर्मा सींगरा, गोरक्षासभा जिलाध्यक्ष वीशू शर्मा ,मंडल अध्यक्ष अश्वनी कौशिक हथछोया आदि नेताओ का गौरक्षक दल नेता अमन शर्मा के नेतृत्व मे ग्रामीणों के द्वारा अभिनंदन किया गया। यें सभी गांव ऊदपुर निवासी दिन पूर्व सडक हादसे के मृतक कादिर के परिजनो को संतावना देने गांव मे पहुंचे थे।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि रालोद के प्रदेश महासचिव विजय कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम अजर अमर हैं। अप्रैल-मई माह मे पूरे देश मे भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
कांंग्रेेस के यूवा प्रदेश महासचिव एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव अश्वनी शर्मा सींगरा ने कहा कि आगामी 19 अप्रैल को बिडोली के भगवान परशुराम चौंक पर प्रतिवर्ष की भांति हवन एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भगवान परशुराम सम्पूर्ण समाज के भगवान हैं। उनके जन्मोत्सव कार्यक्रम मे छत्तीस बिरादरी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। गौरक्षा सभा के जिलाध्यक्ष वीशू शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय मे गोवंशो की दुर्गति हो रही है। सींगरा व बीबीपुर की गौशालाएं बंद पडी हुई हैं। कई सौ बीघा गोचाराण की भूमि पर भू-माफियाओं का कब्जा है। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के युवा मण्डल अध्यक्ष अशवनी कौशिक हथछोया ने कहा कि गौ-ब्राह्मण की रक्षा के लिए सबको वचनबद्ध होना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक अमन शर्मा ने गांव के विभिन्न विकास कार्यों को कराए जाने का आग्रह किया। इस दौरान रालोद नेता विजय कौशिक, कांंग्रेेस नेता अशवनी शर्मा, गोरक्षा जिलाध्यक्ष वीशु शर्मा, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा मण्डल अध्यक्ष अशवनी कौशिक हथछोया, गोरक्षक दल नेता अमन शर्मा, कांंग्रेेस के जिला सचिव अंशुल कौशिक, रालोद नेता मेनपाल ऊदपुर,कांंग्रेेस नेता संजय शर्मा,एडवोकेट सुमित शर्मा,माधव सिंह, तेजपाल, रवि शर्मा,अमित चौधरी,अनिल पासवान,अनिल ठाकुर, परविंदर सिंह, आकाश ठाकुर, अजीत शर्मा, शुभम शर्मा, हरिओम, सुभाष वर्मा आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट: झिंझाना से मौ० हारुन सैफी के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button