Uncategorized

जिला पंचायत वार्ड-5 में सुशील सैनी को मिल रहा अपार जनसमर्थन, चुनावी माहौल हुआ गरम

बिजनौर 31 मार्च । जिला पंचायत वार्ड-5 में आगामी चुनाव को लेकर माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। इसी बीच क्षेत्र में सक्रिय जनसंपर्क अभियान के दौरान सुशील सैनी को जनता का जबरदस्त समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। गांव-गांव और मोहल्लों में लोगों का उत्साह उनके पक्ष में साफ नजर आ रहा है।
जनसंपर्क के दौरान सुशील सैनी ने ग्राम पटपड़ा गांवड़ी में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि उन्हें जनसेवा का अवसर मिला, तो क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दी जाएगी।
क्षेत्र के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने भी खुलकर सुशील सैनी का समर्थन किया। लोगों का कहना है कि वे एक ईमानदार, कर्मठ और जमीनी नेता हैं, जो हर समय जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। यही कारण है कि उनका जनाधार लगातार मजबूत होता जा रहा है।
इस अवसर पर सुशील सैनी ने कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए अपना समर्थन दें।
जनसमर्थन के रुझानों को देखते हुए यह स्पष्ट हो रहा है कि जिला पंचायत वार्ड-5 में सुशील सैनी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।
इस दौरान जनसंपर्क अभियान में शिखर सैनी, बंटी कश्यप, राजकुमार सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button