गन्ना भरे ट्रक को बचाने के प्रयास में डीसीएम का अगला पहिया नाले में धंसा , बड़ा हादसा टला

झिंझाना(शामली)। कैराना मार्ग पर स्थित गांव जमालपुर में प्राइमरी स्कूल के सामने उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सड़क से गुजर रही डीसीएम गाड़ी का पहिया सड़क किनारे बने नाले में धंस कर फंस गया और रुक गया। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम 8:00 बजे कैराना से आ रहे गन्ना भरे ट्रक को बचाने के प्रयास में कैराना जा रहे डी सी एम चालक ने वाहन को सड़क किनारे कर बचा कर निकालना चाहा तो अगला पहिया किनारे बने नाले में धंस गया और फंस कर ट्रक रुक गया। यदि ट्रक न रुकता तो अनियंत्रित होकर पास के मकान में भी घुस सकता था। जिससे बड़ा हादसा हो जाता। घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चालक विनीत ( रंगाना) ने बताया कि वह गुड़ लेकर हरियाणा के लिए जा रहा था। हादसे में कोई नुकसान नहीं है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक की सूझबूझ से वाहन रुक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की मगर सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह ही उसे निकाला जा सका। गांव में भारी वाहनों के गुजरने पर इस तरह की स्थिति अनेक बार बन जाती है। जबकि सड़क किनारे बने मकानों को भी हादसे का खतरा बना रहता हैं।
रिपोर्ट : झिंझाना से प्रेम चन्द वर्मा के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

