राज्यपाल की उपस्थिति में ‘महिला उद्यमीः उभरते सितारे’ सम्मान समारोह आयोजित

देहरादून,14 मार्च 2026।
Gurmit Singh ने शनिवार को लोक भवन में Confederation of Women Entrepreneurs of India द्वारा आयोजित “महिला उद्यमीः उभरते सितारे” सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाली महिलाओं में प्रसिद्ध मुक्केबाज एवं ओलंपिक पदक विजेता Mary Kom, उद्योग क्षेत्र से अंजू आहूजा, सामाजिक उद्यमिता के क्षेत्र में कार्यरत निधि मित्तल बंसल, प्रसिद्ध कलाकार एवं शिक्षिका Rouble Nagi, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत शशि रतूड़ी तथा अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता Arushi Nishank सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब महिलाओं को नेतृत्व के अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं केवल परिवार और समाज की आधारशिला ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की आर्थिक प्रगति और सामाजिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण शक्ति भी बन चुकी हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक ऊर्जा की सराहना की।
राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं को सम्मान और समान अवसर प्रदान करना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की अनिवार्य आवश्यकता है। चुनौतियों का सामना करते हुए ही सफलता प्राप्त होती है और आज सम्मानित की गई महिला उद्यमी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रेरणा का स्रोत हैं।
उन्होंने उत्तराखण्ड की मातृशक्ति की विशेष सराहना करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाएं कठिन परिस्थितियों में भी अद्भुत साहस, परिश्रम और नेतृत्व का परिचय देती हैं। स्वयं सहायता समूहों, कृषि, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों के माध्यम से वे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर Mary Kom ने भी अपने जीवन के संघर्ष और उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर के एक साधारण परिवार से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने की उनकी यात्रा आसान नहीं रही, लेकिन दृढ़ संकल्प, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने अपने सपनों को साकार किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तिरंगा ऊंचा करना उनके लिए गर्व की बात रही है। उन्होंने महिलाओं और युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य तय करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।
कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, Doon University की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, Uttarakhand Technical University की कुलपति प्रो. तृप्ता ठाकुर, Hemwati Nandan Bahuguna Uttarakhand Medical Education University की कुलपति प्रो. भानू दुग्गल, संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मीतू पुरी, उत्तर प्रदेश चैप्टर की अध्यक्ष रिया रहेजा, सचिव शिखा घई सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित



