उत्तर प्रदेशताज़ा खबरराजनीति

रामजीलाल कश्यप को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बंटी मिठाई

झिंझाना,शामली। नगर पंचायत कार्यालय में भाजपा के जिला अध्यक्ष के रूप में रामजीलाल कश्यप को मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर मिठाई बांटी गई और एक-दूसरे को बधाई दी गई।

शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता राहुल देव गुप्ता, डॉ. सतीश कश्यप, सभासद संजय कश्यप, विनोद रोहिल्ला, संजीव शर्मा, केतन कश्यप, अमित कुमार, गौरव कुमार, सचिन कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर चेयरमैन सुरेश पाल कश्यप ने कहा कि पार्टी ने एक समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर सभी का मान बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ता दुगुने उत्साह के साथ पार्टी हित में कार्य करेंगे।

रिर्पोट : झिंझाना से मौ० हारुन सैफी के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर 

Related Articles

Back to top button