उत्तराखण्डहेल्थ

बैद्यनाथ आयुर्वेद ने सर्टिफाइड ऑर्गेनिक मोरिंगा पाउडर लॉन्च कर सुपरफूड पोर्टफोलियो का किया विस्तार

देहरादून 19 फरवरी 2026 । भारत में पारंपरिक आयुर्वेदिक दवाओं और वेलनेस उत्पादों के क्षेत्र में अग्रणी बैद्यनाथ आयुर्वेद ने अपने सुपरफूड्स पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया उत्पाद ‘बैद्यनाथ सर्टिफाइड ऑर्गेनिक मोरिंगा पाउडर’ लॉन्च किया है। यह उत्पाद प्रतिदिन के पोषण में होने वाली कमी को प्राकृतिक और सरल तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से पेश किया गया है।
कंपनी के अनुसार, मोरिंगा को दुनिया भर में पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड के रूप में पहचाना जाता है। इसमें प्राकृतिक रूप से आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो समग्र प्लांट-आधारित पोषण की बढ़ती मांग को पूरा करने में सहायक हैं।
बैद्यनाथ सर्टिफाइड ऑर्गेनिक मोरिंगा पाउडर को सावधानीपूर्वक चुनी गई मोरिंगा की पत्तियों से तैयार किया गया है। पत्तियों को साफ कर छाया में सुखाया जाता है और फिर बारीक पीसकर पाउडर बनाया जाता है, ताकि इसके प्राकृतिक विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षित रह सकें। प्रत्येक बैच की शुद्धता, स्वच्छता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी जांच की जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को बिना किसी कृत्रिम मिलावट के ‘क्लीन-लेबल’ सुपरफूड उपलब्ध हो सके।
लॉन्च के अवसर पर बैद्यनाथ आयुर्वेद के निदेशक अजय शर्मा ने कहा कि ऑर्गेनिक मोरिंगा पाउडर के साथ कंपनी अपने सुपरफूड्स पोर्टफोलियो को एक पोषक तत्वों से भरपूर, प्लांट-आधारित समाधान के रूप में मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि यह उत्पाद आज के प्रिवेंटिव वेलनेस ट्रेंड्स के अनुरूप है और उपभोक्ताओं को दैनिक पोषण संबंधी कमियों को आसानी से दूर करने में मदद करेगा।
किसी विशेष बीमारी की दवा के बजाय डेली न्यूट्रिशन सप्लीमेंट के रूप में पेश किया गया यह उत्पाद महिलाओं, शाकाहारी और वीगन उपभोक्ताओं, फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों, कामकाजी पेशेवरों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयुक्त है। इसके हल्के स्वाद और बारीक बनावट के कारण इसे स्मूदी, प्रोटीन शेक, गुनगुने पानी, सूप, दाल, सब्जी, चटनी तथा रोटी या पराठे के आटे में भी आसानी से मिलाया जा सकता है।
बैद्यनाथ सर्टिफाइड ऑर्गेनिक मोरिंगा पाउडर प्रमुख ऑनलाइन मार्केटप्लेस और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। यह लॉन्च बैद्यनाथ की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें वह अपनी समृद्ध आयुर्वेदिक विरासत को आधुनिक जीवनशैली और पोषण आवश्यकताओं के अनुरूप ढालते हुए उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहा है।

Related Articles

Back to top button