अपराधउत्तर प्रदेशताज़ा खबर
यमुना बाध मार्ग से तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
चौसाना,शामली। चौकी चौसाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ दबोच लिया।
सोमवार को उ.नि. प्रमोद कुमार, टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। लगभग 1:20 बजे यमुना बाध मार्ग पर लक्ष्मीपुरा से बिडौली की ओर जाते समय पुलिस ने एक संदिग्ध को यमुना की तरफ भागते देखा, जिसे बल प्रयोग कर 50 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया। युवक ने अपना नाम अजय पुत्र उदयवीर निवासी ऊदपुर थाना झिंझाना, शामली बताया। उसकी तलाशी में एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस बरामद हुए। वह लाइसेंस नहीं दिखा सका और हथियार के स्रोत की जानकारी से इंकार कर गया।
पुलिस ने मौके पर गिरफ्तारी मीमो तैयार कर हथियार सील किया और आरोपी को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर थाना झिंझाना भेज दिया।
रिर्पोट : चौरसाना से शकील अहमद के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।