गांधीवादी समाजसेवी राधा बहन को सौंपा गया पद्मश्री

अल्मोड़ा 04 जुलाई। प्रख्यात गांधीवादी समाजसेवी राधा बहन को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। भारत सरकार की ओर से दिए जाने वाले इस सम्मान को जिलाधिकारी ने औपचारिक रूप से कौसानी लक्ष्मी आश्रम में जाकर उनको सौंपा है। भारत सरकार की ओर से समाज सेवा के लिए जाने जानी वाली राधा बहन को पद्म श्री पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था। वह स्वास्थ्य खराब होने के कारण इस पुरस्कार को लेने दिल्ली नहीं जा पायीं थी। जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडेय ने स्वयं कौसानी के लक्ष्मी आश्रम पहुंचकर उन्हें यह सम्मान एक कार्यक्रम के दौरान सौंपा।
इस दौरान समाजसेवी राधा बहन ने कहाकि उन्हें सबसे अच्छी बात यह लगी है कि पद्म श्री सम्मान के नाम से लोगों ने जान लिया की लक्ष्मी आश्रम कितना अच्छा काम करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा चिंता रहती है कि सरला बहन ने जिन उद्देश्यों के लिए इस आश्रम को शुरू किया। वह हमेशा आगे बढ़ता रहना चाहिए। उन्होंने कहाकि अगर 100 छात्राएं हैं तो सभी के सभी इस कार्य के लिए सक्षम नहीं हो पाती हैं, लेकिन इस लक्ष्मी आश्रम से उनकी पढ़ाई हुई अनेक छात्राएं देश विदेश में अपनी सेवाएं दे रहीं हैं। उन्होंने बतायाकि एक छात्रा नॉर्वे में अपनी सेवाएं दे रहीं है। एक सोबन सिंह जीना में असिस्टेंट प्रोफेसर रही है। इसके अलावा भी अनेक छात्राएं अनेक अच्छे स्थानों में अपनी सेवाएं दे रहीं हैं।