देहरादून: सैकड़ों युवाओं व समाजसेवियों ने थामा भाजपा का दामन, खजान दास व सिद्धार्थ अग्रवाल ने किया स्वागत

देहरादून, 5 अप्रैल 2026। भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल एवं कैबिनेट मंत्री खजान दास के नेतृत्व में आज सैकड़ों युवाओं और वरिष्ठ समाजसेवियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि सोनू गहलोत के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि आज का युवा भाजपा की विचारधारा और नीतियों से प्रेरित होकर संगठन से जुड़ रहा है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के रोजगार और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रही है, जिससे युवाओं में उत्साह बढ़ा है और वे देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाना चाहते हैं।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को ऐसे ऊर्जावान युवाओं की आवश्यकता है जो नई सोच और ऊर्जा के साथ संगठन और समाज को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। पिछले चार वर्षों में युवाओं को हजारों नौकरियां प्रदान की गई हैं तथा नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
इस अवसर पर सदस्यता ग्रहण करने वालों में सोनू गहलोत, अनिल चंचल, भोला, लक्ष्मण गहलोत, कृष्ण, अर्जुन, विशाल, सुमित, आशीष कुमार, लकी, साहिल, मनीष, रमन, शुभम, आकाश, अमित, दीपक, हिमांशु, विक्की, प्रिंस, मनीष गौड़, रवि अंबेडकर, गुड्डू, सुनील कुमार, मनोज कुमार, राहुल, चर्चा, विशाल, पूनम जाटव, सोनिया, संगीता, सरोज, ऋतिक, विक्की कुमार, रईस खान, नफीस खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



