अपराधउत्तर प्रदेशकानून व्यवस्थाताज़ा खबर

चुनावी झगड़े के दो वारंटी गिरफ्तार

चौसाना। पुलिस ने चुनाव के दौरान हुए झगड़े के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, गढ़ी हसनपुर गाँव में चुनावी रंजिश के चलते हुए झगड़े के मामले में पुलिस को दयाराम पुत्र शेर सिंह और शेर सिंह पुत्र हंसराज की तलाश थी। दोनों आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे।
पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

रिर्पोट : चौसाना से शकील राणा के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button