देहरादून 14 मार्च । युवा व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शिवाजी धर्मशाला सहारनपुर रोड पर होली मिलन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुकुल से आए 10 से 12 वर्ष के 21 ब्राह्मण द्वारा मंत्र उच्चारण द्वारा किया गया।
मथुरा वृंदावन से आए कलाकारों ने भिन्न-भिन्न झांकियो सती वियोग, पार्वती विवाह ,शिव भस्मासुर वध, शिव बारात एवं समुद्र मंथन का बहुत ही सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी का वृंदावन सहायक कलाकारों ने मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन महाकाल की आरती के साथ किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के प्रधान मनोज गोयल पूर्व प्रधान अजय गुप्ता संरक्षक विवेक अग्रवाल सचिव अभिषेक गोयल पूर्व सचिव अनुज गोयल कोषाध्यक्ष मुकुल गोयल कार्यकारिणी सदस्य अजय मखीजा,कार्तिक अरोड़ा,रत्नेश जैन,चंदन गोयल, प्रतीक, सचिन, निखिल, विवेक सिंघल, मनीष आदि के साथ प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय गोयल,वरिष्ठ व्यापारी राजेन्द्र प्रसाद गोयल,विनोद गोयल,कुलभूषण अग्रवाल उपस्थित रहे।