*ब्रेकिंग न्यूज* – क्या दलित चेहरा होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्री व प्रवेश वर्मा भी हो सकतें हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री ?

0
143

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की  प्रचंड जीत के बाद मेरी जानकारी के अनुसार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के नये मुख्यमंत्री हो सकतें हैं? दो उपमुख्यमंत्री भी हो सकते हैं? अमित शाह के घर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा पहुंच चुके हैं। सुत्र ये भी जानकारी दे रहे हैं कि यूएस से प्रधानमंत्री के दौरे के बाद ही शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। बहुत जद्दोजहद के बाद मुख्यमंत्री का नाम तय होगा इसमें कोई संदेह नहीं है। ऐसा भी हो सकता है कि कोई चौंकाने वाला नाम भी आ सकता है और वो दलित चेहरा भी हो सकता हैं। निसंदेह संघ कि मुख्यमंत्री तय करने में बड़ी भूमिका होगी। ऐसा भी नहीं है कि मुख्यमंत्री तय करने में भाजपा के सामने कोई परेशानी आ रही हों। किन्तु जिस प्रकार इस विधानसभा चुनाव में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है उसको दरकिनार भी नहीं किया जा सकता। समय के गर्भ में है अभी दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा ? वैसे प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, विरेन्द्र सचदेवा, रेखा गुप्ता, शिखा राय व सतीश उपाध्याय आदि  कई बड़े चेहरे मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हैं। विजेंद्र गुप्ता व प्रवेश वर्मा में जबरदस्त होड़ है। दलित चेहरे की भी खोज जोर शोर से की जा रही है। जेपी नड्डा, अमित शाह व संघ के बीच वार्ता चल रही हैं। भाजपा को दिल्ली में स्पष्ट बहुमत प्राप्त हैं। देखना होगा कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री साहब सिंह वर्मा के पुत्र प्रवेश वर्मा, पार्टी के खेवनहार वैश्य समाज के विजेंद्र गुप्ता या कोई दलित चेहरा मुख्यमंत्री बन सकता है। दो उपमुख्यमंत्री भी बनायें जा सकतें हैं? अमित शाह के निवास स्थान पर बैठक थोड़ी देर में होने जा रही है पहले रात्रि 11 बजे का समय निर्धारित किया गया था। अभी जेपी नड्डा ही अमित शाह के निवास पर पहुंचे हैं। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री भी बैठक में संभवतः पहुंचने वाले हैं। एनडीए के सभी मुख्यमंत्री व नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया जायेगा। प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया है। ये भी प्रबल दावेदार है। लेकिन विजेंद्र गुप्ता , रेखा गुप्ता व शिखा राय पर भी गंभीरता से विचार विमर्श किया जायेगा। अभी मुख्यमंत्री चुनने में समय बहुत है चार-पांच दिनों में यह सम्पन्न हो जायेगा। अब यक्ष प्रश्न ये हैं कि क्या कोई नया चेहरा जो दौड़ में शामिल नहीं है वो दलित चेहरा भी हो सकता है?

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।