नजफगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने नजफगढ़ से नीलम कृष्ण पहलवान को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया है। नीलम कृष्ण पहलवान ने पार्षद चुनावों में दिल्ली में सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज की थी। टिकट मिलने की खबर सुनकर नजफगढ़ की जनता खुशी से झूम उठी लोगों ने पटाखे व अनार जलाकर नाचते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। लोगों में इतना उत्साह था कि उन्होंने नीलम कृष्ण पहलवान को अभी से अपनी विजयी विधायक मान लिया है। लोगों द्वारा यह कहते हुए भी सुना गया कि दिल्ली में नजफगढ़ की सीट भाजपा की सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाली पहली सीट बनेंगी।
रिर्पोट :- सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।