श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए यमुनोत्री धाम के कपाट

0
71

उत्तरकाशी 10 मई । केदारनाथ के बाद शुक्रवार को यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 10.29 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। यमुनोत्री धाम में मां यमुना की डोली सुबह 10.00 बजे पहुंच गई थी। इसके बाद पुरोहितों ने पूजा अर्चना की। शुभ मुहूर्त पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम में विराजमान हो गई है। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल ने में इस बार यमुनोत्री मंदिर समिति ने यमुना मंदिर परिसर में निर्णय भी कराया है। जिसका रंग रोगन कर भव्य रूप से सजाया गया है।