आप ने घोषित की प्रदेश की नई कार्यकारिणी

0
79

देहरादून 21 मार्च । आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। एसएस कलेर को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और डीएस कौटिल्य को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी रोहित कुमार ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। शिशुपाल रावत,प्रेम सिंह, विशाल चौधरी,उमा सिसोदिया,आजाद अली को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं,डीके बंसल को कोषाध्यक्ष और राजू मौर्य व कुलवंत सिंह को सचिव की जिम्मेदारी दी गई।