श्रीपृथ्वीनाथ महादेव सेवादल ने कराया कन्या विवाह

0
430

देहरादून 15 जनवरी । श्रीपृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर में परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रीराम लला जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर आज एक कन्या का विवाह सूक्ष्म व अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न करा कर कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ हुई।
दिगंबर दिनेश पुरी जी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष भर में लगभग 108 कन्याओं के विवाह का लक्ष्य लेकर चल रहे सेवादल द्वारा आज मंदिर प्रांगण में एक कन्या का विवाह सादगी से संपन्न कराया गया।सर्वप्रथम वर और वधू ने श्रीपृथ्वीनाथ महादेव जी को शीश नवाया इसके पश्चात श्रीलक्ष्मी नारायण प्रभु के सम्मुख पूजा अर्चना और जयमाला कराई गई जयमाला के पश्चात सभी को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया, इसके बाद वैदिक मंत्रोचार के साथ वर वधु के फेरे कराए गए। अंत में पुनः माता भगवती और भगवान महादेव के दर्शन कर विदाई की गई।
निवर्तमान महापौर सुनील उनियाल गामा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवादल हमेशा रचनात्मक कार्य करता आया है, आज जब पूरा देश खुशियां मना रहा है कोई दीप प्रज्वलन कर रहा है कोई मिष्ठान बांट रहा है कोई आतिशबाजी कर रहा है सेवदल द्वारा एक बहुत ही अनूठा और अद्भुत प्रयास किया है जिसकी वास्तव में सराहना की जानी चाहिए।
इससे पूर्व आज मंदिर प्रांगण में विराजमान श्रीराम जी की प्रतिमा के सम्मुख जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी,सेवादारों ने संयुक्त रूप से श्रीराम धुन पर आरती की,इस अवसर पर महापौर सुनील उनियाल गामा की विशाल गुप्ता मनोज जाटव दिनेश पुरी जी के साथ अन्य श्रद्धालुओं रहे।
मंदिर में सूचना आयुक्त विवेक शर्मा ने भी अपना आशीर्वाद प्रदान किया सेवादल द्वारा उनको प्रतीक सिंह भेंट कर उनका स्वागत किया। लालचंद शर्मा,सुनील उनियाल गामा, मनोज जाटव, वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंघल उपस्थित रहे।
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज दून जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के साथ खिचड़ी प्रसाद मुख्य द्वार पर वितरित किया गया इस अवसर पर सुधीर जैन,अशोक ठाकुर, अजय गर्ग, विवेक अग्रवाल, आदि पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कन्या विवाह में सर्वश्री दिगंबर भागवत पुरी दिगंबर दिनेश पुरी एडवोकेट राजकुमार गुप्ता, सुमित सिंगल, मनोज कुमार गुप्ता, नवीन गुप्ता, एकलव्य अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अखिल, प्रीति गुप्ता, नीलम सिंगल, हर्षा आहूजा, अंकुर जैन, उमेश जिंदल, पंकज शर्मा, शैलेंद्र सिंघल, सुनील अग्रवाल, आचार्य भारत भूषण भट्ट, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल,पंडित आशीष उनियाल आदि उपस्थित रहे।