सर्वजन सुखाय की भावना से कार्य करें: शर्मा

0
5272

ब्राह्मण समिति की विभिन्न कार्यकारिणी का विस्तार व पुनर्गठन।
वरिष्ठ पत्रकार गिरधर शर्मा मीडिया प्रभारी मनोनीत।

देहरादून 22 अक्टूबर । अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति की ओर से रविवार को ब्राह्मण समाज को एकत्र करने, समाज को संगठित करने, समाज के उत्थान, युवा पीढ़ी को उचित दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से समिति की प्रदेश, जिला व महानगर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति की उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश प्रभारी राजेश नौटियाल, प्रदेश अध्यक्ष विजय जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजगीता शर्मा, राकेश शर्मा, डॉ पंकज किशोर गौड़ और मधुसूदन सुंदरियाल, प्रदेश महासचिव डॉ अजय कुमार वशिष्ठ, प्रदेश सचिव पदमा नौटियाल, मनीष शर्मा, डॉ शैलेन्द्र कौशिक, विचित्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी गिरिधर शर्मा को नियुक्त किया गया। समिति के संरक्षक मण्डल व केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद की शपथ दिला समिति के नियमो का पालन करते हुए ब्राह्मण समाज के लिए निष्ठा व सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना से कार्य करते हुए सभी प्राणियों के कल्याण के लिए कार्य कर भारत की सभ्यता संस्कृति की रक्षा करें तथा समिति के उद्देश्यों को पूर्ण करने में सहयोगी बने। शर्मा ने बताया कि 1 जनवरी से 8 जनवरी तक भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन में किया जाएगा जिसमे वृंदावन के शाश्वत जी भार्गव महाराज के श्रीमुख से प्रभु की महिमा होगी। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक लालचन्द शर्मा, रामनरेश शर्मा, पवन शर्मा, एमसी शर्मा, सचिव रुचि शर्मा, रजत शर्मा व सुशीला शर्मा, डॉ रचना शर्मा आदि मौजूद रहे।