थानों मार्ग पर मिला युवती का शव,हत्या की आशंका

0
236

देहरादून। रविवार सुबह थानों मार्ग के पास एक युवती का शव मिलाने से सनसनी फैल गई। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह रायपुर थाना क्षेत्र में पढ़ते सोडा सरोली के निकट सिरवाल गढ़ में एक युवती का शव मिला है। मृतक की उम्र करीब 28 साल बताई जा रही है और उसके सर पर चोट के निशान भी हैं। मृतका की कभी पहचान नहीं हो पाई है। प्राथमिक दृष्टता में मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और करके शव यहां फेंका गया है। पुलिस शिनाख्त में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार युवती बाहर की रहने वाली बताई जा रही है।