सीएम धामी किया नए हरिपुर घाट का किया शिलान्यास

0
222

देहरादून। गुरूवार को पछवादून के विकासनगर के हरिपुर क्षेत्र मंे यमुना नदी किनारे निर्मित किए जा रहे हरिपुर घाट का प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर धामी ने किया कि यह घाट जहां लोगों की धार्मिक आस्था का मुख्य प्रतीक बनेगा साथ ही इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ेगी।
गुरुवार को यमुना तट पर सीएम धामी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम और पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारों साथ उनका स्वागत किया। सीएम ने घाट पर पहुंचते ही मां यमुना को हाथ जोड़कर किया नमन। मां यमुना का आचमन ग्रहण कर पूजन कर आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां मां यमुना का पूजन कर आरती की। मुख्यमंत्री ने यहां नए हरिपुर घाट का शिलान्यास किया। इसके बाद वह कालसी स्थित रामलीला ग्राउंड में जनता को संबोधित करने पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा की थी वह काम आज हो गया। मेरा सौभाग्य है की आज हरिपुर जमुना घाट का शिलान्यास हो गया है। यदि पौराणिक इतिहास देखा जाए तो कालसी इसमें एक प्रमुख स्थान है। पुराने अखंड भारत के नक्शे में कालसी क्षेत्र भी है। चीनी यात्री ह्वेनसांग ने अपने यात्रा वृतांत में कालसी का जिक्र किया था। भारत के महासम्राट अशोक की लाट भी कालसी क्षेत्र में इस क्षेत्र की पौराणिक गाथा बयां कर रही है। यह वह क्षेत्र है, जहां यमुना नदी में स्नान कर यात्री यमुनोत्री के रवाना होते थे। एक समय दैवीय आपदा से यह क्षेत्र कहीं खो सा गया था। जिससे पुर्नजीवित करने में यह घाट मील का पत्थर साबित होगा।