उत्तराखण्डदेश

कांग्रेस व देश की धरोहर पूर्व पीएम पं. नेहरू: गोगी

प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। स्वतंत्रता सेनानी और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस भवन में महानगर कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस भवन के कार्यक्रम के उपरान्त महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पुरानी जेल परिसर स्थित नेहरू वार्ड भी गए। यहां पर उनकी मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सभी कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी को याद किया। गोगी ने कहा कि नेहरू जी न केवल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अमूल्य रत्न हैं, बल्कि पूरे देश की धरोहर हैं।  उनको याद करना तब और प्रासंगिक हो जाता है जब वर्तमान सरकार नेहरू जी की उपलब्धियों और योगदान को कमतर दिखाने की कोशिश में लगी है। लेकिन मोदी सरकार यह भूल जाती है कि देश की जो उपलब्धियां उसे विरासत में मिली हैं उन्हीं पर सवार होकर नेहरू जी की आलोचना करना ऐसा ही है जैसे पेड़ की शाखा पर बैठकर उसे काटना। आज नेहरू जी के आदर्शों और सिद्धांतों को याद करने का समय है।  इस देश का संविधान, समाज, और कण-कण नेहरू के विचारों से ओतप्रोत है। कांग्रेस ही नेहरू और गांधी के विचारों की स्वाभाविक उत्तराधिकारी है।  इस अवसर पर  मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी, नवीन जोशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा, विकास नेगी, अभिषेक तिवारी, लकी राणा, मनोज, वीरेंद्र पंवार, नीरज त्यागी, शमीम मंसूरी, सलीम अंसारी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button