अभ्युदय योजना में चलेंगी स्मार्ट क्लास:- जिलाधिकारी , अभ्युदय पुस्तकालय का मिलेगा प्रतिभागियों को लाभ:- अपर जिलाधिकारी – अपर जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय के प्रतिभागियों से किया सीधा संवाद

0
214

शामली। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना शामली के केंद्र राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज पर संचालित नि:शुल्क कोचिंग कक्षाओं का जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह और अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रतिभागियों के साथ सीधा संवाद कर दोनों अधिकारियों द्वारा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और सफलता के लिए सटीक योजना के टिप्स दिए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के जिला कोर्स कोर्डिनेटर अजय बाबू शर्मा ने बताया की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत जनपद शामली के 193 प्रतिभागी पंजीकृत हैं। जिसमें प्रतिदिन पाँच कोर्सों [UPPSC. NDA/CDS, NEET, JEE ] के लिए तीन बजे से छह बजे तक कक्षाएं संचालित की जाती हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना संचालन में सहयोगी अधिकारियों जिला विद्यालय निरीक्षक जनार्दन शाक्य,जिला समाज कल्याण अधिकारी दिनेश चंद गुप्ता, राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह, राजकीय पुस्तकालय प्रभारी सरोज गुप्ता के साथ समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को अभ्युदय कक्षाओं को एक सप्ताह में डिजिटल बोर्ड के साथ स्मार्ट क्लास में परिवर्तित किया जाने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कोचिंग की शैक्षिक व्यवस्थाओं में लिपिकीय और कंप्यूटर संचालन के लिए वैकल्पिक स्टाफ की व्यवस्था करें।इसके अलावा पुस्तकालय प्रभारी को निर्देश दिए कि अभ्युदय प्रतिभागियों को उत्कृष्ट स्टार का स्टडी मैटेरियल और पुस्तकों का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान अभ्युदय स्टाफ की ओर से संजय चौहान,दीक्षा,रामकुमार, डॉ सुनील त्यागी, ईश्वर दयाल, हेमंत,विजय, विकास, डॉक्टर ऋतु जैन, रोहन ,कनिष्क,प्रभात कौशिक, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।समीक्षा बैठक आयोजन में राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहे।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी जनपद शामली उ०प्र०।

 

Show quoted text