Uncategorized

मशरूम प्लांट की छत गिरने से दो महिलाओं की मौत, चार घायल

हरिद्वार। मशरूम प्लांट की अचानक छत गिरने से वहंा कार्यरत छह महिलाए मलबे में दब कर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा चिकित्सकोें द्वारा दो को मृत घोषित कर दिया गया वहीं दो की हालत गम्भीर देखते हुए उन्हे हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल गांव के पास मशरूम का प्लांट लगा हुआ है। इस प्लांट में अक्सर 25 से 30 महिलाएं काम करती हैं। सोमवार शाम को छह महिलाएं प्लांट के स्टोर में मशरूम रखवा रही थीं। इसी बीच अचानक छत गिर गई। छत गिरते ही पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची अन्य महिलाओं की चीखकृपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने मलवे में दबी महिलाओं को निकालने का काम शुरू किया। वहीं मामले की सूचना मिलने पर झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से मलबा हटवाने का कार्य शुरू कर दिया। उधर दुर्घटना की सूचना जब प्लांट में काम करने वाली महिलाओं के घर वालों को मिली तो वो भी प्लांट में पहुंच गए। पुलिस ने मलवा हटाकर छह घायल महिलाओं को बाहर निकाला और झबरेड़ा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने अमृता (27) निवासी सढोली और सुदेश (38) निवासी कोटवाल आलमपुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि रूबी निवासी सढोली और सुबलेश निवासी सढोली की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सतेंद्री और ज्योति निवासी सढोली का झबरेड़ा में ही इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button